AdvertisementPunjab Government
NationalCJP प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर SC में बहस जारी, मेट्रो और...

CJP प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर SC में बहस जारी, मेट्रो और इंटरनेट सेवा बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तरफ से की कार्रवाई और हिरासत के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। जस्टिस जयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस पूरे मामले की सुनवाई कर रही है।

मामले में सुनवाई के शुरुआत के साथ ही बेंच ने स्पष्ट किया कि मामलों की गंभीरता को देखते कोर्ट में मौजूद सभी वकीलों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। जब वकीलों ने इस विशेष सुनवाई के लिए कोर्ट का धन्यवाद किया, तो जस्टिस बागची ने कहा कि धन्यवाद देने की कोई जरूरत नहीं है, हम हमेशा देश की सेवा में हैं।

मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने हिरासत और धारा 163 (निषेधाज्ञा) लगाए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस लोगों को ट्रेनों से उतारकर हिरासत में ले रही है। उन्होंने इंटरनेट सेवाओं के निलंबन पर भी सवाल उठाए और ‘अनुराधा भसीन मामले’ के पुराने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया।

वहीं वरिष्ठ वकील शदान फरासत ने प्रदर्शनकारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बसों में डाला जा रहा है और फिर उन्हें बसों से बाहर फेंका जा रहा है। वहीं कल से दिल्ली में मेट्रो और इंटरनेट सेवा बंद है।

शदान ने आगे तर्क दिया कि निहत्थे बच्चों और छात्रों को पीटा गया। बता दें कि मीडिया में ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें शदान फरासत खुद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। उधर, वरिष्ठ वकील एन. हरिशरण ने कोर्ट में कहा कि मौजूदा हालात ऐसे बन गए हैं कि अब नागरिकों से शहर में आने-जाने का अधिकार भी छीन लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फिर पैपराजी पर भड़के Salman Khan, लगाई फटकार, बोले – ‘मैं सख्त एक्शन लूंगा’

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों पैपराजी पर...

रिटायर्ड टीचर घर में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

नारनौलः नारनौल के हुड्डा सेक्टर में एक 80 वर्षीय...

रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का आया बयान, आरोप- सुबह 7 बजे घर से उठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो

नई दिल्लीः यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते कहा है कि उन्हें शनिवार सुबह सोते समय...

फिर पैपराजी पर भड़के Salman Khan, लगाई फटकार, बोले – ‘मैं सख्त एक्शन लूंगा’

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों पैपराजी पर खूब भड़क रहे हैं। उन्होंने ऐसे फोटोग्राफर्स को सख्त चेतावनी...

LPU Protest मामलाः छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू, 14 को बोर्ड के सामने पेश होने के निर्देश

जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। इसी बीच यूनिवर्सिटी...

Punjab News: श्री बंगला साहिब में कार्रवाई निंदनीय, आप नेता ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते दिल्ली में एक...