AdvertisementPunjab Government
Unaऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक बाइक रेहड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीन वर्षीय बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब (कपूरथला) भुलत्थ से एक परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आया था। वापस लौटते समय मंदिर से कुछ दूरी पर उनका बाइक रेहड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन वर्षीय अखिल और उसकी दादी जिलो कुमारी पत्नी लाभिया की मौत हो गई।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन लाडी पुत्र लामिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल पीरनिगाह माथा टेकने आया था। जब वह वापस आ रहे थे तो तीखी उतराई पर मोटरबाईक कार्ट की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में वह सभी घायल हो गए। राहगीरों ने उपचार के लिए उन्हें एम्बूलैंस के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।

हादसे में लाड़ी (32), उनकी पत्नी हीना (30), अभय (10), लक्ष्य (9), आरव (3) और अरुण (2) घायल हुए हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, यहां से हीना व आरव को एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

देश के हालात को लेकर सोनम वांगचुक ने जताई चिंता, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

नई दिल्लीः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के...

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूति महिला की मौत का मामला, परिजनों ने एंबुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन

महिला डॉक्टर को जल्द अरेस्ट कर सस्पेंड और लाइसेंस रद्द की रखी मांग ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी अस्पताल में...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति...