AdvertisementPunjab Government
NationalHighway पर भीषण हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की...

Highway पर भीषण हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़: यूपी के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के हेल्पर को गंभीर चोटें आईं। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के समय ट्रक में चालक मोहम्मद रयूब (30) पुत्र खलील अहमद और हेल्पर साजिद (19) पुत्र इकरार हुसैन निवासी देवीपुरा, बिलासपुर, जिला रामपुर सवार थे।

दुर्घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार 10 अक्तूबर को एक ट्रक प्रयागराज की ओर से आ रहा था। ट्रक में चावल के कट्टे भरे हुए थे। इसी दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र में एक कैंटर का प्रेशर पाइप फटने के कारण वह गंगाएक्सप्रेस किनारे किनारे खड़ा था।

कैंटर के पास बैरिकेडिंग भी की गई थी। बताया गया कि प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चावल से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक छा गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि कैंटर में पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है, घायल का उपचार कराया जा रहा है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूल की छत गिरने से कारें हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

कन्नूर: केरल के कन्नूर में अचानक तेज हवाओं के...

1.6 करोड़ की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, पाक कनेक्शन की आशंका, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया युद्ध नशा विरुद्ध कार्यक्रम

जालंधर (Ens): युद्ध नशे के विरुद्ध अंतर्गत मेहरचंद पॉलिटेक्निक...

Punjab News: 80 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

फरीदकोटः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो...

स्कूल की छत गिरने से कारें हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

कन्नूर: केरल के कन्नूर में अचानक तेज हवाओं के झोंके से स्कूल की छत गिर गई। इस घटना में...

1.6 करोड़ की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, पाक कनेक्शन की आशंका, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टीम ने मानसा देवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से...

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया युद्ध नशा विरुद्ध कार्यक्रम

जालंधर (Ens): युद्ध नशे के विरुद्ध अंतर्गत मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए नशा जागरुकता एवं रोकथाम संबंधी...

Punjab News: 80 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

फरीदकोटः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टालरेंस नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सदर फरीदकोट...