AdvertisementPunjab Government
MohaliPunjab News: पीरमुछल्ला हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, देखें वीडियो

Punjab News: पीरमुछल्ला हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः शहर के पीरमुछल्ला के पार्क में युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले में ढकोली पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में हरपाल सिंह और उसके बेटे राहुल को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस को वारदात में तीन से अधिक लोगों के शामिल होने का भी शक है।

ढकोली थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों को शक था कि विशाल ने उनके बेटे की हत्या की थी। इसी शक और पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने कथित तौर पर विशाल की हत्या कर दी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वारदात की साजिश कैसे रची गई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनसे वारदात से जुड़े पहलुओं और संभावित अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूति महिला की मौत का मामला, परिजनों ने एंबुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन

महिला डॉक्टर को जल्द अरेस्ट कर सस्पेंड और लाइसेंस रद्द की रखी मांग ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी अस्पताल में...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...