AdvertisementPunjab Government
MohaliPunjab News: पूर्व सरपंच की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

Punjab News: पूर्व सरपंच की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः ब्लॉक माजरी के अंतर्गत आते गांव सियाल्बा में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। करीब दो महीने पहले पूर्व फौजी द्वारा मारी गई गोली से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सरपंच रजनीश कुमार उर्फ बोधा ने आखिरकार पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना के बाद से ही उनका पीजीआई में लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 1 अगस्त की शाम को घटी थी। पूर्व सरपंच रजनीश कुमार अपनी दुकान के बाहर बैठे थे, तभी गांव के ही रहने वाले एक पूर्व फौजी महिंदर सिंह ने दुकान के अंदर जाकर उन पर गोली चला दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें तुरंत पीजीआई अस्पताल पहुंचाया था, जहां वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को हिरासत में ले लिया था। वहीं, पूर्व सरपंच की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले में बनती धाराओं के तहत पर्चे में बढ़ोतरी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कल सुबह गांव फतेहपुर सियाल्बा में पूर्व सरपंच का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम...

Punjab News: पावर ग्रिड के पास खोखे में लगी भीषण आग

मोगा: जिले के जीटी रोड पर स्थित पावर ग्रिड...

36.39 लाख लाभार्थियों को 3,243 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

CJP Protest पर बोली Kangana Ranaut, कहा- आतंकी शक्तियां देश को तोड़ने की कर रही साजिश, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आह्वान पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई...

कल से शुरु होंगे शारदीय नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरु होने वाले हैं। हिंदू पंचागों की...

अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली...

Punjab News: पावर ग्रिड के पास खोखे में लगी भीषण आग

मोगा: जिले के जीटी रोड पर स्थित पावर ग्रिड के पास स्थित खोखे में देर रात आग लग गई।...