AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई टक्कर, लगा जाम,...

Jalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मकसूदा रोड़ पर ट्रक और कार में टक्कर हो गई। दरअसल, संजय गांधी कालोनी के पास हाईवे पर यह हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। लेकिन दोनों पक्षों में काफी हंगामा किया जा रहा है। वहीं वाहनों की टक्कर के दौरान भारी जाम लग गया। सियासी कार चालक के अनुसार वह जालंधर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक जाम होने के दौरान ट्रक चालक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी और कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार चालक द्वारा ट्रक चालक से भरपाई करने को लेकर विवाद हो रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है ट्रक नंबर पीबी 23 जे 9931 ट्रक ने पीछे से सियाज गाड़ी पीबी 09 एजी 9940 में टक्कर मार दी थी। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक दलजिंदर सिंह ने कहाकि वह जालंधर से नडाला जा रहा था। ऐसे में जाम में ट्रक खड़ा था। इस दौरान जब वह कार निकालने लगा तो ट्रक चालक ने ट्रक स्टार्ट कर दिया और कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार का 40 से 50 हजार का नुकसान हो गया।

वहीं ट्रक चालक तलविंदर ने कहाकि पुल पर जाम लगा हुआ था। इस दौरान उसने कैंटर के पीछे ट्रक लेकर आ रहा था, तभी कार चालक ने ट्रक में गाड़ी घुसा दी और टक्कर लग गई। चालक ने कहाकि विर्क गांव, फगवाड़ा के मालिकों को सूचित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीसीआर के मंजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से बात की गई है। ऐसे में दोनों चालकों की गाड़ी को ट्रांसपोर्ट थाने ले जाया जा रहा है। जहां दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: डंसने से 10 वर्षीय बच्चे और सांप की मौत

कपूरथला: जिले गांव कोलियावाल में सांप के डंसने से...

राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 के लिए 31 अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया...

New Era School Bus की चपेट में आने से टीचर की मौत, चालक फरार

पानीपतः मुख्य मार्ग गोहाना बाईपास रोड पर न्यू इरा...

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुग्राम में 22 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा...

Punjab News: डंसने से 10 वर्षीय बच्चे और सांप की मौत

कपूरथला: जिले गांव कोलियावाल में सांप के डंसने से एक 10 साल के बच्चे और सांप की मौत हो...

राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 के लिए 31 अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य...

हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संबल बनीं हरियाणा सरकार की ‘सखी – वन स्टॉप सेंटर’ योजना

चंडीगढ़: हरियाणा में हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए 'सखी - वन स्टॉप सेंटर' योजना एक बड़ा संबल साबित...

New Era School Bus की चपेट में आने से टीचर की मौत, चालक फरार

पानीपतः मुख्य मार्ग गोहाना बाईपास रोड पर न्यू इरा स्कूल बस की चपेट में आने से टीचर की मौत...