फगवाड़ाः शहर में दिन दहाड़े हो रही चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। दरअसल, बढ़ रही चोरियों की वारदात से पुलिस की कार्रगुजारी पर भी सवाल खड़े हो रहे है। ताजा मामला हर गोबिंद नगर से सामने आया है, जहां गैस एजेंसी के सेल्समैन की रेहड़ी से बाइक सवार 2 चोर सिलेंडर चोरी करके फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सेल्समैन घर हर गोबिंद नगर में स्थित 186 नंबर घर पर सिलेंडर देने के लिए गया। इस दौरान बाइक सवार 2 नौजवान आए और रेहड़ी से सिलेंडर चुराकर फरार हो गए। हालांकि सिलेंडर उठाते समय सेल्समैन ने देख लिया और वह शोर मचाता हुआ चोरों के पीछे भी भागा, लेकिन तब तक चोर घटना स्थल से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए सेल्समैन भोला ने कहा कि वह घर पर सिलेंडर की डिलीवरी देने के लिए गया था।
इस दौरान दोपहर 12 बजे बाइक पर 2 नौजवान आए और रेहड़ी से सिलेंडर चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने मालिकों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं गोदाम कीपर तिलक राज शर्मा ने कहा कि सोढी गैस एजेंसी के नाम की एजेंसी है। जहां गैस एजेंसी से भोला नामक सेल्समैन हर गोबिंद नगर में सिलेंडर की डिलीवरी देने गया था, जहां बाइक सवार चोर रेहड़ी से खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गए। मालिक ने कहा कि 2200 रुपए का कर्मी का नुकसान हो गया। इस घटना को लेकर एजेंसी मालिक ने पुलिस को चोरों को गिरफ्तार करने की अपील की है।
