अमृतसरः बीबी रूप कौर श्री दरबार साहिब पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। वह आज श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होगी। इस दौरान वह पहले खुद बातचीत करेगी, जिसके बाद वह पीड़ित महिला को लाने का कह रही है। साथ ही कहा कि वह टास्क फोर्स से भी बात करेंगी। साथ ही कहा कि फिलहाल वह अकेली दरबार साहिब पहुंची है। आश्वासन मिलता है तो वह पीड़ित महिला साथ लाकर पेश करवाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने पीड़ित महिला को श्री अकाल तख्त साहिब लाने की बात कही है, तब से उन्हें रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीड़ित महिलाओं को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें सामने आने से रोका जा रहा है।
बीबी रूप कौर ने बताया कि उन्हें पहले भी वहां न जाने की चेतावनी दी गई थी और चिंता जताई थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती है या माहौल खराब हो सकता है। उनके अनुसार, उन्हें वहां जाने से रोकने की सीधी कोशिशें की गईं; फिर भी, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए साफ़ कर दिया था कि वह निश्चित रूप से श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगी।
उन्होंने बताया कि अब एक पीड़ित महिला ने वीडियो मैसेज के जरिए उनसे संपर्क किया है। महिला ने अपील की है कि उसका संदेश जनता तक पहुंचाया जाए और उसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। इस मामले को गंभीर बताते हुए, बीबी रूप कौर ने पंजाब के DGP से आग्रह किया कि वे इसे संवेदनशील मुद्दा मानें और सुनिश्चित करें कि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
