शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां एक्सिस बैंक के एटीएम से नगदी लेकर चोर फरार अज्ञात चोरों ने कथित तौर पर राजेंद्रनगर के सतमराई के पास एक्सिस बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर खोला और लगभग ₹32 लाख नकद लेकर भाग गए। चोरी के बाद इस घटना का पता चला तो पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
View this post on Instagram
वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम मशीन के ऊपर का पूरा हिस्सा गायब है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने पहले किसी गैस कटर की मदद से एटीएम के ऊपर का हिस्सा निकाला और उनके बाद बॉक्स में रखी पूरी रकम पर हाथ साफ कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाश देर रात एटीएम मशीन वाले केबिन में घुसे और एटीएम मशीन को गैस कटर के काटकर उसमें से नकदी लेकर फरार हो गए।
बैंक अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शमशाबाद पुलिस ‘क्लूज टीम’ के साथ मौके पर पहुंची और चोरों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करना शुरू किए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331 के तहत रात में घर में चोरी का मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। चोरों ने कैसे एटीएम से इतनी बड़ी रकम चुराई पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह घटना सुबह 3 बजे से 3:30 बजे के बीच हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।
