खेल: 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड पर अपना नाम लिख लिया था। इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रनों पर आउट हो गए थे परंतु उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो इससे पहले एशियन गेम्स में कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया। वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सबसे युवा भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने निशानेबाज सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सौरभ चौधरी ने 16 साल की उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था पर अब वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल से भी कम उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।
15 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड
3 अक्टूबर को भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हरा दिया था। उस दौरान वैभव की उम्र 15 साल थी। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सौरभ चौधरी के नाम पर था। जिन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीत लिया था। वहीं सौरभ ने पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
वही वैभव एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय नहीं है। वहीं सबसे युवा भारतीय संजना भातुला है उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में 15 साल 3 महीने 11 दिन की उम्र में स्पीड स्केटिंग में ब्रॉन्ज जीता है। वैभव भारते के लिए गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
अनाहत सिंह ने भी बनाया था रिकॉर्ड
2026 एशियन गेम्स में सुर्खियों में रहने वाली अनाहत सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 2022 की एशियन गेम्स में 15 साल की उम्र में पदक जीता था। इसके अलावा पिछले एशियाई खेलों में उन्होंने महिला स्कवाश टीम के साथ ब्रॉन्ज जीता था।
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल
वहीं मेंस क्रिकेट के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी के साथ 211 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर ही बाहर हो गए थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने 61 रन और तिलक वर्मा ने 51 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं पाकिस्तान को सिल्वर मेडल ही हाथ लगा था।
