AdvertisementPunjab Government
PatialaPunjab News: CASO Operation: 20 हॉटस्पॉट इलाकों में दबिश; 3 पर FIR,...

Punjab News: CASO Operation: 20 हॉटस्पॉट इलाकों में दबिश; 3 पर FIR, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पटियाला में रविवार को बड़ा कासो ऑपरेशन चलाया गया। पटियाला के एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने शहर के करीब 20 हॉटस्पॉट इलाकों में व्यापक सर्च अभियान चलाया।

ऑपरेशन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी समेत पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीमों ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों, पीजी, होटलों और उन जगहों की तलाशी ली, जहां नशे की खरीद-फरोख्त की आशंका थी। एसएसपी हरमनदीप हंस ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार CASO ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। आज पटियाला के करीब 20 हॉटस्पॉट इलाकों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है और तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एसएसपी ने बताया कि हॉटस्पॉट ऐसे इलाकों को चिन्हित किया जाता है, जहां नशे के कारोबार में संलिप्त लोग जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इस अवैध कारोबार को शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर उन्हीं इलाकों में दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीजी, संदिग्ध होटल और अन्य संभावित ठिकानों की गहनता से तलाशी ली है। नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के...

Priyanka Chahar के सपोर्ट में आए राजीव अदातिया, Gold Digger वाले कमेंट पर दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर या फिर अकाउंट तक ही सीमित नहीं है। एक यूजर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर की आफिशियल घोषणा हो गई है। कई दिनों...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के रजिस्ट्रार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम...