ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत संतोषगढ़ में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गिरीश कुमार निवासी वार्ड नंबर-5 संतोषगढ़, तहसील व जिला ऊना ने आरोप लगाया कि 2 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे संतोषगढ़ में सुशील कुमार उर्फ शीलू ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
