AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, देखें Live

Jalandhar News: CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे व अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी, फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जनता की सुरक्षा के लिए निडर होकर काम करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री मान ने जमीनी स्तर पर तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के बहादुर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार उन अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो पूरी ईमानदारी और निडरता के साथ जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव केए पी सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा, साक्षी सिन्हा, जालंधर रेंज के अधिकारी, जालंधर देहाती के एसएसपी और जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय केवल कागजी आंकड़ों और रिकवरी रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जनता के संपर्क में रहने वाले अधिकारियों से संवाद करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और शीर्ष पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का थाना और डीएसपी स्तर के अधिकारियों से सीधे संवाद करना पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम मान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पारंग ला ट्रेक पूरा कर लौटीं Government College Una की SUO प्रियंका शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: Government College, Una की कैडेट SUO प्रियंका कुमारी...

कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

जनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि...

Jalandhar News: भारतीय हॉकी ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास, मनदीप-सुखजीत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

कप्तान हरमनप्रीत और मनप्रीत सिंह ने भी रचा इतिहास जालंधर,...

Asian Games: Gold Medal जीतने में 15 मिनट का खेल बाकी, फाइनल मुकाबले में भारत 3-1 से आगे

नई दिल्लीः भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शनिवार को...

पारंग ला ट्रेक पूरा कर लौटीं Government College Una की SUO प्रियंका शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: Government College, Una की कैडेट SUO प्रियंका कुमारी शर्मा ने 1 HP Girls Battalion NCC, Solan के प्रतिष्ठित Parang La Trek को सफलतापूर्वक...

कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को...

जनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और...

Jalandhar News: भारतीय हॉकी ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास, मनदीप-सुखजीत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

कप्तान हरमनप्रीत और मनप्रीत सिंह ने भी रचा इतिहास जालंधर, ENS: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शनिवार को एशियन गेम्स...