ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर बढेडा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. शिगारा सिंह के निर्देशन में यह जागरूकता शिविर स्कूल में आयोजित किया गया। इसी कड़ी के अनुसार एम.एच एस मोहन लाल ने किशोरावस्था शिविर में बच्चों को नशे की लत से कैसे बचें और नशे न करने के प्रति जागरूक किया। एम,एच,एस.मोहनलाल ने बच्चों को दांतों की साफ सफाई के प्रति जानकारी दी
एम एच एस मोहन लाल ने टेबलेट आयरन फोलिक एसिड के बारे में बताया स्कूल में बच्चों को आयरन (और फोलिक एसिड) की गोली खिलाने का मुख्य फायदा खून की कमी (एनीमिया) को रोकना और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होना बताया।
एम एच एस मोहन लाल ने स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी रूचि परामर्शदाता ने शिविर में किशोरावस्था के दौरान होने वाले शरीरिक बदलावों के प्रति व मानसिक और स्वास्थ्य पोषण के वारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजिंदर कौशल व अन्य स्टाफ और आशा वर्कर सुनीता, मधु, नीलम, दिव्या मौजुद रहे।