.
MohaliPunjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली: जीरकपुर पुलिस ने हनी ट्रैप मे फंसा कर लोगो को लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रीतम कौर उर्फ गुरप्रीत कौर पुत्री भरपूर सिंह निवासी गली नंबर1, रेलवे लाइन ढिल्लो बस्ती, बठिंडा और जुनेद खान पुत्र मुहम्मद इनाम निवासी गांव रत्तोके, थाना लोंगोवाल, जिला संगरूर हाल निवासी कमरा नंबर 210, VIP एन्क्लेव, VIP रोड, जीरकपुर, स्नेहा रानी पुत्री राज कुमार, निवासी गांव फतेहपुर गढ़ी, नजदीक जंसलातथा लवली शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी गांव खलोड़ के तौर पर हुई है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि 28 सितम्बर को अनिल कुमार पुत्र विक्रम सिंह, निवासी गांव बधौरा जिला पंचकूला ने ASI हरविंदर सिंह को शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित के अनुसार वह किसी काम से गाड़ी नंबर HR-03Y-1845, मार्का ब्रेजा, रंग सिल्वर, पर जीरकपुर आया हुआ था। करीब 10:30 PM बजे लोहगढ़ ट्रैफिक लाइटों पर पहुंचा।

इस दौरान उसे वहां एक लड़की मिली, जिसने उसके साथ जान-पहचान कर खुद का नाम प्रीतम कौर उर्फ गुरप्रीत कौर बताया। लड़की ने कहा कि इस दुनिया में उसका कोई नहीं है और उसे सिग्मा चौक तक लिफ्ट चाहिए। पीड़ित ने लड़की को सिग्मा सिटी चौक छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया। तभी अचानक पीछे से जुनेद खान और एक अज्ञात व्यक्ति भी कार मे घुस गए।

इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने जबरदस्ती उसकी जेब से ₹7,000/- निकाल लिए और Google Pay के माध्यम से ₹20,000/- ट्रांसफर भी करवाए। फिर उसे अगवा कर राजपुरा साइड की ओर ले गए और बंधक बनाकर रखा। कुछ समय बाद उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए पटियाला चौक पर उतार दिया और कार लेकर अंबाला की ओर चले गए।

इस संबंध में मुकदमा नंबर 542 दिनांक 29-09-2026, धाराओं 140(3), 308(7), 309, 296, 351(2) BNS, थाना जीरकपुर में दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी जुनेद खान, स्नेहा रानी, लवली शर्मा तथा प्रीतम कौर उर्फ गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी जुनेद खान की निशानदेही पर छीनी गई कार को भी बरामद कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध परियोजना के लिए शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतलुज जल...

Punjab News: इस जिले में Asia रोइंग चैंपियनशिप से लौटे दो खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

मोगा: जापान में आयोजित एशिया रोइंग चैंपियनशिप में भारत...

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और Tractor सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा: सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा मे...

CM Sukhu ने 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध परियोजना के लिए शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा ब्यास नदी पर निर्मित की...

Punjab News: इस जिले में Asia रोइंग चैंपियनशिप से लौटे दो खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

मोगा: जापान में आयोजित एशिया रोइंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मोगा जिले के दो खिलाड़ियों का...

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान हमारी आन, बान, शान, मान...

कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए...