परिवार ने संस्कार करने से किया मना, कहा- पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुईं
गुरदासपुरः एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए उसका कत्ल करवा देने का मामला सामने आया है। युवक तजिंदर सिंह (19) और लड़की सुखमन कौर (18) वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग था, लेकिन लड़की उसे छोड़ना चाहती थी। इस बात को लेकर उनकी काफी बहस भी हुई थी और एक-दूसरे के गिफ्ट भी वापिस कर दिए थे। लड़की ने अपने दोस्तों से उसे जान से मारने की धमकी भी दिलाई थी।
18 सितंबर को गुरदासपुर के गांव भूसां में युवक तजिंदर सिंह सड़क किनारे जख्मी हालत में मिला था, जिसे इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सड़क हादसा बताकर मामले को रफा-दफा कर दिया था लेकिन बाद में एक ऑडियो वायरल होने के बाद पता चला कि या कोई सड़क हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत युवक की प्रेमिका ने ही कत्ल करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका सुखमन कौर को गिरफ्तार कर उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
मृतक युवक की माता नरेंद्र कौर ने दावा करते बताया कि घटना से कुछ दिन पहले कुछ युवकों द्वारा तजिंदर को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई थी कि तुम्हारा ऐसा हाल करेंगे, जो तुमने कभी सोचा भी नहीं होगा। परिवार का कहना है कि इस लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जो उसके साथी हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाए परिवार ने मांग की कि SIT इस कथित धमकी और इससे जुड़े सोशल मीडिया रिकॉर्ड की भी जांच करे। उन्होंने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा हम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है, गिरफ्तारी के 24 घंटे बीत चुके है लेकिन पुलिस अब तक कुछ भी पूछताछ नहीं कर पाई।
परिवार के मुताबिक घटना से करीब दो दिन पहले तजिंदर और उसकी प्रेमिका के बीच एक होटल में विवाद हुआ था, जहां उसका मोबाइल फोन तोड़े जाने की बात भी सामने आई। बाद में चक शरीफ बाजार में गिफ्ट वापस करने के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते तजिंदर पर हमले की साजिश रची गई। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
वहीं मामले को लेकर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल युवक की प्रेमिका सुखमन कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि इससे आगे की पूछताछ की जा सके। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।