गुरदासपुरः गुरदासपुर-हार्डोछनी बाईपास के पास जलवा हवेली के नजदीक एक सड़क दुर्घटना की खबर है, जहां दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों कारों की टक्कर बहुत जोरदार थी, जिससे गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद एक मारुति एस-प्रेसो कार लगभग 100 फीट दूर जा गिरी है। वहीं पुलिस को मौके पर सूचना दी गई है। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।