.
Haryana Govtहरियाणा सरकार इस विषय पर करेगी 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

हरियाणा सरकार इस विषय पर करेगी 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) द्वारा अक्टूबर 2026 माह में विभिन्न बागवानी विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा राज्य के सभी जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अभ्यर्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए आते समय अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

योजना के तहत प्रशिक्षार्थियों को बस किराया डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जबकि प्रशिक्षण के दौरान उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में इन विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, वे पुनः उसी विषय के लिए पंजीकरण न करवाएं।

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत, “सब्जियों व फूलों की संरक्षित खेती व पॉली हाउस के रख-रखाव” पर 19 से 23 अक्टूबर तक 40 सीटों के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगा, जिसके लिए पंजीकरण 5 अक्टूबर से 18 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक चालू रहेगा। अंतिम चरण में “खुम्ब उत्पादन एवं तुड़ाई उपरान्त प्रबंधन” पर 26 से 30 अक्टूबर के बीच 40 सीटों हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके आवेदन 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक स्वीकार किए जाएंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

स्टेशन पर मची भगदड़, पटरी और बोगी के बीच फंसी महिला, देखें वीडियो

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर उस...

प्रदेश के छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान ओलंपिक संग्रहालय का दौरा किया

शिमला: युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा के...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ी

चंडीगढ़: पंजाब भर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता भगवंत मान सरकार...

IDFC Bank में 645 करोड़ के मामले में 14 जगहों पर ED की Raid, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और...

UCO Bank के ATM में गैस कटर लेकर घुसे बदमाश, महिला मैनेजर ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर में बदमाशों द्वारा यूको बैंक...

स्टेशन पर मची भगदड़, पटरी और बोगी के बीच फंसी महिला, देखें वीडियो

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर उस समय बड़ा रेल हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में...

प्रदेश के छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान ओलंपिक संग्रहालय का दौरा किया

शिमला: युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा के नेतृत्व में प्रदेश के छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आइची-नागोया 2026...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ी

चंडीगढ़: पंजाब भर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से ‘नशा मुक्ति मित्र’ के...

IDFC Bank में 645 करोड़ के मामले में 14 जगहों पर ED की Raid, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के 14 जगहों पर दबिश दी। मिली जानकारी के...