.
Haryana GovtCM Saini ने गुरुग्राम में PM Modi के ‘मन की बात’ के...

CM Saini ने गुरुग्राम में PM Modi के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का श्रवण किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 138वें संस्करण का श्रवण किया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खेल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने युग बॉक्सर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक तथा थाईलैंड में एशियन गोल्ड मेडल जीतने, निकिता सहरावत को अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने तथा सुबोध भट्ट को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। निशांत दायमा को राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक, सचिन को राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा प्रिया यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य पदक हासिल करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: अय्याशी का अड्डा बना Company Bagh, विदेशी महिलों ने की मस्ती, Video Viral

जालंधर: शहर के मशहूर कंपनी बाग मे विदेशी महिलाओ...

हरियाणा सरकार ने शुरू की “पेटेंट समर्थन, व्यवसायीकरण एवं नवाचार सुविधा नीति 2026-27”

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया...

पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा कर्मियों के आश्रितों, वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं तथा सशस्त्र सेनाओं में...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में आवश्यकता आरोपों की राजनीति की नहीं,...

Punjab News: रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो चालक ने कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

टेंपो चालक पर शराब के नशे में धुत होने का लगा आरोप लुधियानाः जिले के दिल्ली हाईवे पर दादा मोटर्स...

Jalandhar News: अय्याशी का अड्डा बना Company Bagh, विदेशी महिलों ने की मस्ती, Video Viral

जालंधर: शहर के मशहूर कंपनी बाग मे विदेशी महिलाओ द्वारा नियमो की धज्जियां उड़ाने की वीडियो सामने आई है।...