.
Haryana Govt30 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच...

30 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : Aarti Singh Rao

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विश्व हृदय दिवस पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया संदेश

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज ‘विश्व हृदय दिवस’ के अवसर पर राज्य के नागरिकों को दिल की सेहत के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के तहत जारी एक विशेष जन-जागरूकता संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) हृदय रोगों का सबसे बड़ा और रोके जाने योग्य जोखिम कारक है, जिसे एक ‘साइलेंट किलर’ भी माना जाता है।

इस खतरे से बचने के लिए 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को नियमित सलाह लेने, जटिलताओं से बचने के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई दवाइयों का नियमित सेवन करने, खुद से दवा न बदलने और अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या एनसीडी क्लिनिक में नियमित रूप से फॉलो-अप कराने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, असंतुलित खान-पान, तंबाकू एवं शराब का सेवन और अत्यधिक तनाव दिल की बीमारियों के प्रमुख जोखिम कारण हैं। इनसे बचाव के लिए नागरिकों को सप्ताह में कम से कम 5 दिन प्रतिदिन 30 से 45 मिनट नियमित व्यायाम करना चाहिए, अपने शरीर का वजन नियंत्रित रखना चाहिए और भोजन में नमक की मात्रा कम रखते हुए ताजे फल एवं सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 की घोषणा

चंडीगढ़: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा "अपनी कल्पना...

Jalandhar पहुंचे केंद्रिय मंत्री एसपी सिंह बघेल, देशभर में 2029 तक खत्म होगा नशा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा...

Punjab News: पहली तारीख से शुरू होगी धान की खरीद, बाजार खाली, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब में धान की सरकारी खरीद पहली तारीख...

Punjab News: झगड़े को लेकर महिला का 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगी आत्मदाह, देखें वीडियो

वाल्मीकि संगठन ने पुल जाम करने की दी चेतावनी अमृतसरः...

हरियाणा सरकार इस विषय पर करेगी 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान...

ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 की घोषणा

चंडीगढ़: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा "अपनी कल्पना से भविष्य को रंग दें" संदेश के साथ 'ऊर्जा संरक्षण...

Jalandhar पहुंचे केंद्रिय मंत्री एसपी सिंह बघेल, देशभर में 2029 तक खत्म होगा नशा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के...

Punjab News: पहली तारीख से शुरू होगी धान की खरीद, बाजार खाली, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब में धान की सरकारी खरीद पहली तारीख से शुरू होने वाली है। लेकिन खरीद शुरू होने से...

Punjab News: झगड़े को लेकर महिला का 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगी आत्मदाह, देखें वीडियो

वाल्मीकि संगठन ने पुल जाम करने की दी चेतावनी अमृतसरः अदालत परिसर के बाहर पार्किंग स्टैंड पर हुए झगड़े के...