.
Haryana Govtऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 की घोषणा

ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 की घोषणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा “अपनी कल्पना से भविष्य को रंग दें” संदेश के साथ ‘ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता – 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली बच्चों में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें ‘समूह क’ के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 6ठीं और 7वीं के छात्र तथा ‘समूह ख’ के तहत कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र भाग ले सकते हैं। दोनों ही समूहों के लिए चित्रकला के मुख्य विषय “स्कूल और घर पर ऊर्जा बचाएं” तथा “ऊर्जा संरक्षण ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है” निर्धारित किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रत्येक श्रेणी के प्रथम पुरस्कार विजेता को ₹50,000 व स्वर्ण पदक, द्वितीय पुरस्कार विजेता को ₹30,000 व रजत पदक, तृतीय पुरस्कार विजेता को ₹20,000 व कांस्य पदक तथा 10 प्रशंसा पुरस्कार विजेताओं को ₹7,500-₹7,500 की राशि दी जाएगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय विजेताओं को भारत में अध्ययन दौरे का अवसर भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 तय की गई है। पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के विद्यार्थी अपनी पेंटिंग डाक द्वारा या हाथों-हाथ नोडल अधिकारी के पते: इंजी. राजीव शाही, निदेशक/मानव संसाधन विकास—सह—नोडल अधिकारी, बीबीएमबी, प्लॉट संख्या 6-बी, मध्य मार्ग, सेक्टर 19-बी, चंडीगढ़-160019 पर भेज सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ी

चंडीगढ़: पंजाब भर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता भगवंत मान सरकार...

IDFC Bank में 645 करोड़ के मामले में 14 जगहों पर ED की Raid, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और...

UCO Bank के ATM में गैस कटर लेकर घुसे बदमाश, महिला मैनेजर ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर में बदमाशों द्वारा यूको बैंक...

मुख्यमंत्री ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर व्यक्त किया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ी

चंडीगढ़: पंजाब भर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से ‘नशा मुक्ति मित्र’ के...

IDFC Bank में 645 करोड़ के मामले में 14 जगहों पर ED की Raid, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के 14 जगहों पर दबिश दी। मिली जानकारी के...

UCO Bank के ATM में गैस कटर लेकर घुसे बदमाश, महिला मैनेजर ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर में बदमाशों द्वारा यूको बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। दरअसल, गैस...

Jalandhar News: कांग्रेस MLA बावा हैनरी ने लगाया धरना, BJP की नशा रैली पर साधे निशाने, देखें वीडियों

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौंक पर सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या से परेशान हो कर कांग्रेस ने विधायक...