ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत धतवाड़ा में सड़क किनारे पड़ी लकड़ियां इकट्ठी करने को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बसाल निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ धतवाड़ा में सड़क किनारे पड़ी कुछ लकड़ियों को इकट्ठा कर एक तरफ रख रहा था। इसी दौरान धतवाड़ा निवासी विवेक ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।