.
GurdaspurPunjab News: 1 किलो हेरोइन, 50 हजार रुपये की ड्रग मनी और...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 50 हजार रुपये की ड्रग मनी और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पंजाब को नशामुक्त एवं सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो हेरोइन, दो पिस्तौल, 5 कारतूस और 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी फतेहपुर, अमृतसर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि थाना सदर की पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान संदेह के आधार पर कार नंबर पीबी-10-एफएन-5432 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से एक किलो हेरोइन, 50 हजार रुपये की ड्रग मनी, दो पिस्तौल सहित मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सदर में एफआईआर नंबर 186, दिनांक 22 सितंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 27(ए), 61 और 85 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके नशा तस्करी नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी को नशे की खेप कहां से मिलती थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस के अनुसार सितंबर माह में गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कमर्शियल मात्रा में हेरोइन बरामदगी के 8 मामले दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में करीब 8.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 11 पिस्तौल और एक रिवाल्वर भी बरामद किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : Rao Inderjit Singh

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि...

किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

इलाके में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें वडियो

पंचकूलाः नगर परिषद वार्ड नंबर 18 स्थित महादेव कॉलोनी...

Jalandhar News: तस्करों को लेकर निहंग सुरिंदर सिंह SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब...

हरियाणा की जल प्रबंधन संबंधी पहलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई सराहना

चंडीगढ़: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 9वें...

अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : Rao Inderjit Singh

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और...

किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान की लागत घटे, मेहनत कम हो और फसल...

इलाके में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें वडियो

पंचकूलाः नगर परिषद वार्ड नंबर 18 स्थित महादेव कॉलोनी में नर्सरी और गढ़वाली मोहल्ले के बीच गली में करीब...

Jalandhar News: तस्करों को लेकर निहंग सुरिंदर सिंह SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के सेवादार सुरिंदर सिंह ने नशे को लेकर थाना प्रभारी...