जालंधर, ENS: प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर सुरक्षा के पुख्ता किए गए है। मेला स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात करने से लेकर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था, पीने के पानी का प्रबंध करने सहित ट्रैफिक पुलिस की ओर से पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर की डीसीपी जगरूप बाठ ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 25 सितंबर को बाबा सिद्ध सोढल मंदिर में होने वाले मेले को लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। ऐसे में मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1500 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए है, जिसमें कमिशरेट पुलिस फोर्स के साथ अन्य जिलों की पुलिस को तैनात किया गया है।
इस दौरान एआरपी टीम, बम स्कवॉयड टीम, डॉग स्कवॉयड टीम सहित अन्य टीमों को तैनात किया गया है। मेले के दौरान कंट्रोल रूम बनाया गया है और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह-शाम चैकिंग की जाएगी। ऐसे में कोई संदिग्ध वस्तु की बारीकी जांच की जाएगी। इसी के साथ अगर मेले में कोई बच्चा गुम होता है या कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी को दिखाई देता है तो कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकता है। वहीं मेले को लेकर ट्रैफिक रूट मैप तैयार किया गया है और रूट भी डायवर्ट किया गए है।
डीसीपी ने कहाकि 1500 मुलाजिम 2 शिफ्टों में 24 घंटे काम करेंगे। इसके साथ सभी 30 जियो, 30 एसएचओ, इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे और अन्य मुलाजिम सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे की मदद से मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी शरारती अनंसर को बख्शा नहीं जाएगा।डीसीपी ने कहाकि पिछले साल हुए मेले को ध्यान में रखते हुए इस बार सख्ती से शरारती अनंसरों से निपटा जाएगा। इस दौरान हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने के लिए पीसीआर के नंबर जारी किए जाएगे।