Punjab Govtकैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क द्वारा आज माखनपुर और ताश क्षेत्र का विशेष दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने ताश से माखनपुर और माखनपुर से कोहलिया अड्डे तक बनाए जा रहे मुख्य मार्ग के चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा संबंधित ठेकेदार से काम की प्रगति संबंधी जानकारी हासिल की।

इस मौके पर जानकारी देते हुए लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विधानसभा हलका भोआ में सड़कों के निर्माण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क की कम चौड़ाई के कारण पहले किसानों को अपनी फसल, खासकर गन्ना और अन्य कृषि उत्पाद, मंडियों तक ले जाने समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से आवाजाही सुगम होगी और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को हिदायत दी कि सड़क का काम निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाए और निर्माण के दौरान गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित बनाया जाए ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...