.
Baddiसंजीव ठाकुर संजू बने दून भाजपा मंडल के महामंत्री

संजीव ठाकुर संजू बने दून भाजपा मंडल के महामंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कश्मीरी धीमान के ईस्तीफे से खाली हुआ था पद

बरोटीवाला,सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी दून मंडल के नए महामंत्री अब संजीव ठाकुर होंगे। यह पद पंचायती राज चुनाव के समय से रिक्त चला आ रहा था जब कश्मीरी लाल धीमान ने निजी कारणों से यह पद छोड़ दिया था। संजीव ठाकुर ग्राम पंचायत मलपुर के तहत मलकूमाजरा गांव के रहने वाले हैं और दो दशक से भारतीय जनता से जुडे हुए हैं। वह दून भाजयुमो के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनकी धर्मपत्नी नगर परिषद बददी के वार्ड 1 से पार्षद रह चुकी है।

गत दिनों कश्मीरी लाल धीमान ने अपने महामंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया था और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और तभी से यह पद खाली चला हुआ था। जिला अध्यक्ष सोलन भाजपा रतन पाल सिंह ने इसके लिए तीन नाम मांगे थे जिसमें गुण दोष व कार्यप्रणाली के आधार पर संजीव ठाकुर संजू उर्फ गाेलू का चयन इस पद के लिए हुआ। संजीव ठाकुर के जिम्मे अब दून भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं व नेताओं को साथ लेकर चलना होगा और दून में कमल खिलाने में अहम भूमिका निभानी होगी।

वहीं नवनियुक्त दून भाजपा मंडल महामंत्री संजीव ठाकुर ने अपनी नियुक्ती के लिए प्रदेश भाजपा  हाईकमान व जिला टीम का आभार जताया है। उन्होने कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।  उसको वह ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने नई दिल्ली में...