.
Nationalजमुई कांडः मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी का टूटा...

जमुई कांडः मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी का टूटा पैर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः जमुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव से पुलिस की मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगने की खबर है। वहीं दूसरे आरोपी हरे राम के पैर टूटने की सूचना है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया है। मामले में दो फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बिहार के जमुई में सामने आए वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके साथ ही मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपी फरार थे। बिहार पुलिस की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम के अनुसार मामले में संबंधित थाने में BNSS की धारा 128, 74 और 75 के साथ POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के लिए SIT का गठन किया गया था, जिसकी निगरानी जमुई एसडीपीओ के नेतृत्व में की जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर हड़कंप मच गया था। वीडियो में कुछ युवक स्कूली छात्र और छात्रा के साथ अभद्रता और छात्रा के साथ बैड टच करते नजर आ रहे थे। वीडियो देशभर में वायरल होने के बाद प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया था। मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया था।

एडीजी के मुताबिक ये घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी इलाके में हुई थी। घटना का समय 8:30 बजे के बीच बताया गया था। पुलिस अब इस बात की भी जांच करेगी कि घटना वाले इलाके में पेट्रोलिंग की क्या व्यवस्था थी। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई गई थी। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली थी। उनके बयानों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी...

Jalandhar News: ‘राधे श्याम भजन संध्या’ को लेकर विवादों में घिरा जिमखाना क्लब, CP से की शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिमखाना क्लब में आयोजित 'राधे श्याम भजन संध्या' के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के भजन को गलत...

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से...

Punjab News: मेजर सिंह के खिलाफ निहंग सिंहों ने खोला मोर्चा, श्री अकाल तख्त साहिब में दी शिकायत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निहंग सिंह संगठनों द्वारा बाबा मेजर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सब्जी मंडी में नौजवानों द्वारा...