.
AmritsarPunjab News: भाई कन्हैया जी को समर्पित मेडिकल कैंप का आयोजन, देखें...

Punjab News: भाई कन्हैया जी को समर्पित मेडिकल कैंप का आयोजन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भाई कन्हैया जी साजन सरस्वती मिशन अस्पताल में भाई कन्हैया जी की सोच को समर्पित जरूरतमंद और वंचित मरीजों के लिए एक मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में मरीजों की मेडिकल जांच की और उन्हें दवाइयां दी गईं। इस मौके पर प्रोफेसर बलजिंदर सिंह ने बताया कि यह अस्पताल 2007 से भाई कन्हैया जी की सोच और मानवता की सेवा के सिद्धांत पर चल रहा है। भाई कन्हैया जी के सिद्धांतों कोई दुश्मन या अजनबी नहीं है और पूरी इंसानियत को एक मानो को आगे बढ़ाते जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि भाई कन्हैया जी सोसायटी अलग-अलग जगहों पर दो अस्पताल और डिस्पेंसरी चलाती है। दरबार साहिब कॉरिडोर में भी एक डिस्पेंसरी है जहां तीर्थयात्रियों को जरूरत पड़ने पर दवाइयां दी जाती है।

अस्पताल में डेंटल विंग, फिजियोथेरेपी सेंटर और लेबोरेटरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। फिजियोथेरेपी सेशन के लिए सिर्फ 20 का शुल्क लिया जाता है, जबकि कई मेडिकल टेस्ट बाजार की तुलना में आधे से भी कम दाम पर किए जाते हैं। ECG भी 20 रुपए में की जाती है। अस्पताल के इंचार्ज सरदार हरभजन सिंह ने बताया कि वे यहां लगभग 15 सालों से सेवा कर रहे है। उनके अनुसार रोजाना लगभग 200 से 250 मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं। डेंगू या प्लेटलेट काउंट कम होने जैसी स्थितियों के लिए IV ड्रिप की सुविधा दी जाती है, जिसका शुल्क सिर्फ 170 रुपए है। ये मेडिकल कैंप भाई कन्हैया जी के ज्योति जोत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी...

Meharchand Polytechnic College में हिंदी सप्ताह का हुआ सफल समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दयानंद चेतना मंच...

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से...

Punjab News: मेजर सिंह के खिलाफ निहंग सिंहों ने खोला मोर्चा, श्री अकाल तख्त साहिब में दी शिकायत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निहंग सिंह संगठनों द्वारा बाबा मेजर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सब्जी मंडी में नौजवानों द्वारा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। 2025 में एक्ट्रेस को स्टेज...