.
JalandharJalandhar News: नए फ्लाईओवर को लेकर गरमाया मामला, दुकानदार और विधायक परगट...

Jalandhar News: नए फ्लाईओवर को लेकर गरमाया मामला, दुकानदार और विधायक परगट सिंह ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गढ़ा रेलवे क्रॉसिंग पर 900 मीटर लंबे फ्लाईओवर (रोड ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। दरअसल, निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा फूट गया। जिसके बाद लगातार दुकानदारों द्वारा नए फ्लाईओवर का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर से दुकानदारों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कैंट हलके के विधायक परगट सिंह भी शामिल हुए।

हाथों में बैनर लेकर पहुंचे लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर का काम बंद किया जाए। इलाका निवासियों को फ्लाईओवर की जरूरत नहीं है। दरअसल, इस फ्लाईओवर का शिलान्यास केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किया गया था। हालांकि अब रवनीत बिट्टू के मंत्री पद पर तैनात नहीं है। उस दौरान क गुरु नानक पुरा और बस स्टैंड फाटक के पास ₹112.93 करोड़ की लागत वाले दो आरओबी (ROB) प्रोजेक्ट्स के तहत किया था। मामले की जानकारी देते हुए परगट सिंह ने कहा कि सविधान चौक सहित अन्य चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या यहां से कई ज्यादा है।

इस इलाके में फ्लाईओवर बनने से 500 से ज्यादा परिवार बे-घर हो जाएंगे। ऐसे में वह दुकानदारों के साथ है और उनके लिए उन्हें अगर संघर्ष करना पड़े तो वह संघर्ष भी करने के लिए उनके साथ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहाकि फ्लाईओवर बनाए जाने के लिए नगर निगम से परमिशन ली गई होगी, बिना नगर निगम परमिशन के फ्लाईओवर का काम शुरू नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन के साथ भी फ्लाईओवर को ना बनाए जाने को लेकर बातचीत की जाएगी। परगट सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि वह उनके कामकाज को बंद नहीं होने देंगे। ऐसे में इसके लिए वह उनके साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श,...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...

Punjab News: करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए जत्थेदार गड़गज ने संगत के साथ किया अरदास, देखें वीडियो

गुरु नानक देव जी के ज्योति जोत दिवस पर सीमा पर हुआ अरदास समागम गुरदासपुरः श्री गुरु नानक देव जी...

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने के लिए...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना...