.
Haryana Govtहरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं मे तेजी, PMJVK के 99.97 प्रतिशत कार्य...

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं मे तेजी, PMJVK के 99.97 प्रतिशत कार्य पूरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्वीकृत 2,902 इकाइयों में से 2,901 इकाइयों का कार्य पूरा हो चुका है, जो 99.97 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाता है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित ऋण एवं आजीविका योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

यह जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण और हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, ऋण एवं आजीविका कार्यक्रमों, वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण, छात्रवृत्ति तथा अन्य कल्याणकारी पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सावधि ऋण योजना के तहत लगभग 439 लाभार्थियों के लिए 7.19 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 10 जागरूकता-सह-ऋण शिविर तथा विपणन सहायता कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई है। हरियाणा सरकार ने एनएमडीएफसी के लिए सरकारी गारंटी 25 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 35 करोड़ रुपये कर दी है, जिससे भविष्य में अधिक ऋण वितरण की संभावनाएं बढ़ी हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श,...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद...

हरियाणा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सिंचाई, सड़कों, पेयजल आपूर्ति तथा...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने पूर्व गांव में हुए मामूली विवाद ने गांव के 23...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया...