.
Himachal Govtप्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धः CM Sukhu

प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धः CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत, जबकि क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत एरियर इस वर्ष अक्तूबर माह में प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत है तथा इनके समाधान के लिए गंभीरता से हर संभव प्रयास कर रही है।

सुक्खू ने कहा कि पेंशनरों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हिमाचल प्रदेश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में, बिना किसी राजनीतिक उद्देश्य के पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया, ताकि कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे प्रत्येक निर्णय का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पेंशनरों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

PM Georgia Meloni का बड़ा ऐलान, स्कूलों में बुर्के और नकाब पर लगेगा बैन

Georgia Meloni Today News: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पौधों के शरीर क्रियाविज्ञान पर विद्यार्थी कार्यशाला का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय पादप शरीर क्रियाविज्ञान सोसायटी के सहयोग से...

सुख-आश्रय के सहारे करनदीप ने लिखी सफलता की ‘रॉयल लुक’ कहानी

मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल बनी संबल, 2 लाख...

PM Georgia Meloni का बड़ा ऐलान, स्कूलों में बुर्के और नकाब पर लगेगा बैन

Georgia Meloni Today News: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्के और नकाब पर बैन लगाने का...

Jalandhar News: नए फ्लाईओवर को लेकर गरमाया मामला, दुकानदार और विधायक परगट सिंह ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा रेलवे क्रॉसिंग पर 900 मीटर लंबे फ्लाईओवर (रोड ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य को लेकर मामला लगातार...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पौधों के शरीर क्रियाविज्ञान पर विद्यार्थी कार्यशाला का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय पादप शरीर क्रियाविज्ञान सोसायटी के सहयोग से अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना में आज...

सुख-आश्रय के सहारे करनदीप ने लिखी सफलता की ‘रॉयल लुक’ कहानी

मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल बनी संबल, 2 लाख की सहायता से खोला ‘रॉयल लुक’ सैलून ऊना,सुशील पंडित: महज तीन महीने...