Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Railway Station पर बच्ची को संभालते ट्रेन के नीचे आया...

Jalandhar News: Railway Station पर बच्ची को संभालते ट्रेन के नीचे आया पिता, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बेटी को बचाने के प्रयास में चलती ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह संधू निवासी विष्णु गार्डन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह परिवार के साथ ब्यास जाने के लिए निकले थे। इस दौरान ट्रेन दोपहर लगभग 12:57 बजे जालंधर स्टेशन पर रुकी, तो शमशेर सिंह प्लेटफॉर्म पर कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए नीचे उतर गए। ऐसे में वह सामान खरीद ही रहे थे कि अचानक ट्रेन चलने लगी।

ट्रेन को अचानक चलता देख ब्यास जाने के लिए डिब्बे में मौजूद उनकी बेटी घबरा गई। शमशेर सिंह ने तुरंत दौड़कर बेटी को संभालने और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी आपाधापी में उनका पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय कुंज की किडनैपिंग...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला...