Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा : CM Saini

हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के गोलुका गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने और विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम किया है। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से लेकर विकास और जनकल्याण तक, केंद्र सरकार ने देशहित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

17 सितंबर से पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करें।

शहीद ऊधम सिंह को किया नमन

इस अवसर पर नायब सिंह सैनी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि पंजाब की धरती ने देश की आजादी के लिए अनेक वीर सपूत दिए हैं। शहीद ऊधम सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों की कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा। आज भी समाज और राष्ट्र को ऐसे देशभक्तों की जरूरत है, जो राष्ट्रहित, समाज और मानवता की सेवा के लिए समर्पित होकर काम करें। उन्होंने शहीद ऊधम सिंह के माता-पिता को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए हैं। महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपये की सहायता दी जा रही है। 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी पूरा किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का युवा खेलों में देश का नाम रोशन कर रहा है और लगातार पदक जीत रहा है। पंजाब की धरती ने भी देश को बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति को सही दिशा, रोजगार और नशे से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रानी के बाग मे चोरो से मिली Pistol,जमकर हुई छितर-परेड, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर के रानी का बाग इलाके में चोरों...

Punjab University ने ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का किया लोकार्पण

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के आई.सी.एस.एस.आर. सेमिनार हॉल में...

Punjab Technical University मे भिड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

कपूरथला: देश के पूर्व प्रधानमंत्री के आईके गुजराल के...

हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद के लिए...

हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को किया जा रहा है और मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को और...

Punjab News: रानी के बाग मे चोरो से मिली Pistol,जमकर हुई छितर-परेड, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर के रानी का बाग इलाके में चोरों की जमकर छितर-परेड करने की खबर सामने आई है। जानकारी...

Punjab University ने ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का किया लोकार्पण

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के आई.सी.एस.एस.आर. सेमिनार हॉल में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रो. भीम एस....

Punjab Technical University मे भिड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

कपूरथला: देश के पूर्व प्रधानमंत्री के आईके गुजराल के नाम पर रखी गई पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में छात्रों...

हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में मूंग की खरीद...