Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने रेणुका जी में PMGSY-4 के तहत 28.22 करोड़ रु. की...

मुख्यमंत्री ने रेणुका जी में PMGSY-4 के तहत 28.22 करोड़ रु. की लागत से बनी सड़कों का किया उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के पहले बैच के तहत पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास किए। पीएमजीएसवाई-4 के तहत 28.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पांच सड़क परियोजनाओं में बिरला-गाटू से मढारा सड़क, कटवारी बगराथ से बिरला सड़क, ठाकर से कुज्जेवाला सड़क, गांव बखान से केलेवाला सड़क तथा खरकोली से उंग्गर कांडो सड़क शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की जनता को इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें प्रगति और विकास का प्रतीक हैं। प्रदेश सरकार राज्य में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण से संपर्क सुविधा बेहतर होगी तथा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को पीएमजीएसवाई के तहत पांच सड़कों के शिलान्यास के लिए बधाई दी। राज्य सरकार प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने तथा सड़कों में सुधार को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

CM Saini ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी की समीक्षा बैठक की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार...

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल...

Punjab News: सीमा पार से नशा तस्करी रोकने के लिये एंटी-ड्रोन सिस्टम किए गए तैनात, देखें वीडियो

सीमावर्ती निवासियों और पंचायतों को शामिल करके संदिग्ध गतिविधियों...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन...

CM Saini ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी की समीक्षा बैठक की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी...

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था...

नशे के खिलाफ ऊना में एक साथ उठेंगे हजारों कदम, मुख्यमंत्री की अगुवाई में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,सुशील पंडित: नशे के खिलाफ ऊना में 16 सितंबर को एक साथ हजारों कदम उठेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...