Himachal Govt
Himachalसनराइज इंस्टीट्यूट में करियर सेमिनार का आयोजन

सनराइज इंस्टीट्यूट में करियर सेमिनार का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नगरोटा सूरियांः सनराइज इंस्टीट्यूट बैजनाथ में हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी द्वारा विशेष जागरूकता एवं करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को फायर एंड सेफ्टी क्षेत्र में उपलब्ध करियर एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में फायर सर्विस के सेवानिवृत्त स्टेशन फायर ऑफिसर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को फायर एंड सेफ्टी से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में औद्योगिक इकाइयों, निर्माण क्षेत्र, अस्पतालों, होटल, मॉल, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में फायर एवं सेफ्टी से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फायर एंड सेफ्टी का प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल सकता है।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ता ने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा भविष्य के करियर को लेकर सही निर्णय लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने फायर एंड सेफ्टी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी हासिल की और वक्ता से सवाल भी पूछे। सेमीनार के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षा के महत्व के साथ-साथ इस क्षेत्र में एक बेहतर करियर बनाने के लिए आवश्यक मार्ग-दर्शन प्राप्त हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में...

स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को किया जा रहा है मजबूत : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं और...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस फायरिंग और बेअदबी मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल...

Punjab News: शमशान घाट में मुर्दे के लाखों के कृत्रिम घुटने लेकर चोर फरार, परिजनों ने दबोचा, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के गांव भाई बख्तौर में हैरान जनक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में 200 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के आरोपित और...