Himachal Govt
National80 लाख की लूट के लिए बुजुर्ग की हत्या, भतीजी समेत 3...

80 लाख की लूट के लिए बुजुर्ग की हत्या, भतीजी समेत 3 गिरफ्तार, प्रेमी फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः रोहिणी सेक्टर-3 में मंगलवार रात (60) राकेश खन्ना की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच करते मृतक की साली की बेटी सिमरन समेत पारस और चिराग को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में सिमरन के प्रेमी हिमांशु का भी नाम सामने आया है। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच और पूछताछ में पता चला है कि वे बुजुर्ग द्वारा कुछ समय पहले बेचे फ्लैट की मोटी रकम को हड़पने की फिराक में थे। यह रकम करीब 80 लाख बताई जा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग को अकेला देखकर आरोपितों ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है और हत्या की पूरी वजह की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय राकेश की पत्नी बाजार गई हुई थी। इसी दौरान कुछ लोग घर में पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सिमरन एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वहीं चिराग जिम में प्रशिक्षक है, जबकि पारस 12वीं कक्षा का छात्र है और पहले भी एक मामले में पकड़ा जा चुका है।

राकेश खन्ना की हत्या की साजिश सिमरन ने अपने प्रेमी हिमांशु के साथ मिलकर रची थी। हिमांशु जिम चलाता है। साजिश के तहत सिमरन ने पहले अपनी मौसी को कुछ रिश्तेदारों के साथ मेला देखने के लिए भेज दिया ताकि वारदात के समय घर पर कोई मौजूद न रहे। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी की मदद से पारस और चिराग को घर के अंदर भेजा गया, जहां दोनों ने बुजुर्ग राकेश खन्ना की हत्या कर दी।

पुलिस का दावा है कि राकेश खन्ना ने हाल ही में अपना फ्लैट करीब 80 लाख रुपये में बेचा था। इस रकम से उन्होंने सोना खरीदा था। आरोपितों को इसकी जानकारी थी और इसी सोने को लूटने की नीयत से पूरी साजिश रची गई।

हालांकि, वारदात के दौरान आरोपितों के हाथ सोना नहीं लगा। वे कुछ नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर कुछ सामान बरामद कर लिया है, जबकि बाकी सामान की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

घर से नकदी और कुछ सामान गायब मिलने के बाद पुलिस ने हत्या और लूटपाट के पहलू से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि वारदात में परिचित लोगों की भूमिका है।

पुलिस के विभागीय सूत्रों ने बताया कि सिमरन को यह बात पता थी कि बुजुर्ग ने हाल ही में एक फ्लैट को बेचा है, जिसमें उन्हें करीब 80 लाख रुपए मिले थे। इसके बाद ही इस वारदात का खाका तैयार किया गया। सिमरन, पारस और चिराग की पहचान हुई और बुधवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस जल्द ही विस्तार से पूरी जांच और उसमें मिले तथ्यों के बारे में जानकारी देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ट्रांसफार्म लगाने के लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर किया हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला...

Jalandhar News: Excise और Police टीम ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, 2 काबू

जालंधर, ENS: एक्साइड विभाग और पुलिस की टीम ने...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज...

Punjab News: ट्रांसफार्म लगाने के लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर किया हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव नानक नगरी...

Jalandhar News: Excise और Police टीम ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, 2 काबू

जालंधर, ENS: एक्साइड विभाग और पुलिस की टीम ने थ्री व्हीलर ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद की...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय...

Punjab News: तेज रफ्तार का कहरः स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, टीचर और छात्र की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसा खान रोड पर तलवंडी मांगे खान गांव के पास एक दर्दनाक और भयानक सड़क हादसे की...