फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव नानक नगरी में ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सरपंच पर जानलेवा हथियार के वार करके घायल कर दिया गया। घायल सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सरपंच राम लुबााया ने बताया कि गांव की पंचायत ने गांव के कल्याण के लिए काम शुरू किया था।
ऐसे में गांव में बिजली के लोड के कारण ट्रांसफार्म सरकारी जमीन पर लगाया जाना था। सरपंच के अनुसार बिजली विभाग द्वारा 2 बार पहले भी ट्रांसफार्म लगाने के लिए पास करवाया गया और दो बार विभाग के कर्मी ट्रांसफार्म लगाने आए, लेकिन गांव का वासी मुकेश कुमार विरोध करने लग जाता। ऐसे में बिजली विभाग के कर्मी दो बार वापिस चले गए मुकेश की मोबाइल की दुकान है, लेकिन वह दुकान भी कम ही खोलता है।
वह गांव खुरला किंगरा का रहने वाला है और यहां पर बुआ के पास रह रहा है। अब दोबारा बिजली विभाग के कर्मी ट्रांसफार्म लगाने आए तो मुकेश, गुरमेल उर्फ गोल्डी, जग्गा और उसकी पत्नी ने हमला कर दिया। आरोप है कि जग्गे की पत्नी ने जाति सूचक शब्द भी कहे। गोल्डी और मुकेश ने हाथापाई की और जग्गे ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गांव से कुछ दूरी पर पुलिस चौकी है। ऐसे में सरपंच ने पुलिस चौकी में शिकायत दी तो चौकी इंचार्ज ने डीएसपी से मामले को अवगत करवाने के लिए कहा। वहीं पुलिस दोषियों को काबू करके थाने ले गई। ऐसे में सरपंच द्वारा इंसाफ की मांग की गई।