Himachal Govt
NationalPAK के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन...

PAK के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ गोवा की एक प्राइवेट कंपनी जॉइन कर ली है। वह गोवा की प्राइवेट एयरलाइन में कमर्शियल पायलट बन गए हैं। साल 2019 में पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 के साथ पायलट के रूप में जुड़ गए हैं। ये जानकारी बुधवार को सामने आई है। ‘वीर चक्र’ से सम्मानित वर्धमान अगस्त में गोवा स्थित एयरलाइन से बतौर पायलट जुड़े थे। अभिनंदन ने वायुसेना क्यों छोड़ी, इससे जुड़ी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने उस हवाई लड़ाई में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इसके बाद पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे। हालांकि बाद में उनको भारत वापस भेज दिया गया था।

अभिनंदन को साल 2021 में ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था, जो युद्धकाल में दिया जाने वाला भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में हवाई मुठभेड़ के दौरान ‘कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण’ प्रदर्शित करने के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने का जिक्र किया गया था।

एफएलवाई91 के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते कहा कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है। एयरलाइन में वर्धमान की भूमिका के बारे में अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बता दें कि गोवा स्थित एफएलवाई91 ने मार्च, 2024 में परिचालन शुरू किया था। इसके बेड़े में फिलहाल छह एटीआर 72-600 विमान हैं। इसके दो परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे...

Punjab News: गौंशाला बाजार में तारों में लगी आग, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गौशाला बाजार में बिजली की तारों के शार्ट...

Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं का अलार्म बजा था

लखनऊः वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया विमान...

शराब पर ज्यादा चार्ज करना पड़ा भारी, 67 कर्मचारी सस्पेंड

चेन्नईः तमिलनाडु में सरकारी शराब दुकानों को लेकर बड़ा...

ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रही दो बहनों की मौत, परिवार में मातम, चालक फरार

सीवनः थाना सीवन क्षेत्र में अड्डा के पास वीरवार...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे सेना के दो जवानों में से एक का शव मिल...

Punjab News: गौंशाला बाजार में तारों में लगी आग, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गौशाला बाजार में बिजली की तारों के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे में गनीमत यह...

Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं का अलार्म बजा था

लखनऊः वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया विमान (IX 1253) की वीरवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग...

शराब पर ज्यादा चार्ज करना पड़ा भारी, 67 कर्मचारी सस्पेंड

चेन्नईः तमिलनाडु में सरकारी शराब दुकानों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार ने तमिलनाडु स्टेट...