पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय में जाने से रोका गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती तब तक पीछे नहीं हटेंगे।
नगर पालिका पंचकूला जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा ने कहा कि हमारा प्रदर्शन 6 अगस्त से नगर पालिका प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चला हुआ है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
आगे की रणनीति प्रदेश कार्यकारिणी जो फैसला करेगी, उसी के आधार पर रहेगी। सरकार हर बार अपने वायदे से मुकर रही है। बैठकों में मांगें मानी जाती है लेकिन इसे लागू नहीं किया जाता, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।