Himachal Govt
Haryanaमजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 ने तोड़ा दम, 9...

मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 ने तोड़ा दम, 9 लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। हादसा खरखौदा क्षेत्र में गांव गोपालपुर की सीमा के पास हुआ। मजदूरों से भरी ईको कार की ट्रक से टक्कर हो गई।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के 11 मजदूर और चालक समेत 12 लोग ईको कार में सवार होकर झज्जर में बाजरा कटाई के काम के लिए जा रहे थे। गोपालपुर के पास केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ईको कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत की पहचान हुई है। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में घायल नौ लोगों को उपचार के लिए खरखौदा अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें पांच घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि चार घायलों का खरखौदा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PAK के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन...

मुंहबोली बहन को राखी बांधने पर Troll हुए Sunil Lehri, फैंस से मांगी माफी, देखें वीडियो

मनोरंजन: टीवी सीरियल रामायण के जरिए लोगों के दिलों...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

डोरंगलाः डोरंगला पुलिस और गुरदासपुर इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कल...

Punjab News: Instagram की स्टोरी को लेकर दो गुट आमने-सामने, चले ईंटें-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर के आरिफ के पुलिस स्टेशन के अंतर्गत...

PAK के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ गोवा की एक प्राइवेट...

मुंहबोली बहन को राखी बांधने पर Troll हुए Sunil Lehri, फैंस से मांगी माफी, देखें वीडियो

मनोरंजन: टीवी सीरियल रामायण के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुनील लहरी सुर्खियों में बन गए...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

डोरंगलाः डोरंगला पुलिस और गुरदासपुर इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कल देर रात ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया।...

Punjab News: Instagram की स्टोरी को लेकर दो गुट आमने-सामने, चले ईंटें-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर के आरिफ के पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली बस्ती खान के से सामने आया है। बताया...