यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे सेना के दो जवानों का शव मिल गए है। एक जवान का शव उत्तर प्रदेश में बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर मिला, जबकि दूसरा करीब 200 किलोमीटर बहकर जींद की हांसी ब्रांच नहर तक पहुंचा। दोनों शव ड्राइविंग सूट पहने हुए मिले है। हालांकि, सेना की ओर से अभी दोनों शवों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल, मंगलवार शाम प्रैक्टिस के दौरान पांच जवान चिनूक हेलिकॉप्टर से यमुना में खड़ी बोट पर कूदे थे। इसी दौरान अचानक बोट डूब गई। तीन जवान तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो जवान लापता हो गए थे।
हादसे के बाद सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें यमुनानगर से लेकर आसपास की नहरों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।
उधर, दूसरे जवान की तलाश में सेना की टीमें करनाल के इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर तक पहुंच गई है। यह इलाका हथिनीकुंड बैराज से करीब 80 किलोमीटर दूर है। सेना को आशंका है कि दूसरा जवान बहकर यहां तक पहुंचा हो सकता है।
सेना की टीमें अब तक हरियाणा की तरफ पश्चिमी यमुना नहर और उससे निकलने वाली नहरों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।