Himachal Govt
Himachal GovtCM Sukhu ने की ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता

CM Sukhu ने की ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे संस्कृत महाविद्यालयों में कर्मकांड पुरोहित कोर्स की कक्षाएं आरम्भ करने पर विचार किया जाएगा। इसके तहत डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स आरम्भ किए जाएंगे। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सामंजस्य और भाईचारे से ही आदर्श समाज का निर्माण संभव है क्योंकि इससे सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। वर्तमान में प्रदेश में संचालित 222 गौ सदनों व गौ अभयारण्यों में 23018 गौवंश को आश्रय प्रदान किया गया है।

सात गौ सदनों व अभयारण्यों का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर 2200 से 2500 बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से अनेक पहल की जा रही हैं।सरकारी अस्पतालों में नैदानिक जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने ई-निविदा के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनी करसना डायग्नोसटिक्स के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 63, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 96, नागरिक अस्पतालों में 110 तथा जोनल व क्षेत्रीय अस्पतालों में 133 प्रयोगशालाएं जांच रोगियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला मण्डी में त्रिवेणी धाम रिवालसर की परिक्रमा की क्षतिग्रस्त एवं गिरने के खतरे वाली चारदीवारी के पुनर्निर्माण के लिए 1.28 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार किया गया है। उन्हांेने डॉ. वाई.एस. परमार ऋण योजना, सीबीएसई पाठ्यक्रम विद्यालय सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सचिव सामान्य प्रशासन आशीष सिंहमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बोर्ड की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला...

Punjab University चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में ABVP...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य के भूजल स्तर में बड़ा सुधार...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में लंबे समय तक कला अध्यापक के रूप में सेवाएं...