जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश आया है। जब चलती कार पर एक बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रहे कि इस घटना में किसी की मौत या चोट लगने की खबर नहीं है, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसी की जान भी जा सकती थी।
कार ड्राइवर ने बताया कि कार में उनकी पत्नी, वे खुद और दो बच्चे भी सवार थे। जब अचानक खंभा गिरने की आवाज आई, तो उन्होंने कार रोकी और सबसे पहले अपने परिवार को बाहर निकाला, इसमें राहगीरों ने भी उनकी मदद की। मौके पर 112 के जवान पहुंचे है। उन्होंने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।