Himachal Govt

Himachal Govt
MohaliPunjab News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के सासंद चन्नी,...

Punjab News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के सासंद चन्नी, सज्जन का नाम लेना पाप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत के बाद दीपेद्र हुड्डा द्वारा उन्हें रोल मॉडल कहे जाने को लेकर मामला गरमा गया। दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन को रोल मॉडल कहने पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान आज भाजपा द्वारा राहुल गांधी, सज्जन सिंह और दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार सिख कौम का हत्यारा है और उसका नाम लेना भी पाप है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार ने मानवता और सिखों की हत्या करवाई तथा दो मामलों में जेल की सजा भुगतते हुए उसकी मौत हुई।

चन्नी ने कहा कि उसे चौराहे पर खड़ा करके फांसी दी जानी चाहिए थी। सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वालों पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि वह हमारा रोल मॉडल कभी नहीं हो सकता। अगर ऐसे लोग रोल मॉडल होंगे तो देश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार को रोल मॉडल कहने वाले अपनी जुबान और खुद पर नियंत्रण रखें। बता दें कि भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की है।

सज्जन कुमार का 20 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हुआ। वह 1984 दंगा मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1984 सिख हत्याकांड के दोषी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से हुड्डा को तत्काल पार्टी से निकालने की मांग की।

धालीवाल ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से हुड्डा के खिलाफ विरोध दर्ज कराने को कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हुड्डा समेत कांग्रेस नेताओं के बयानों को 1984 के पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार को रोल मॉडल के तौर पर पेश करना कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने भी कांग्रेस से सवाल किया कि क्या उसके पंजाब नेता ऐसे बयानों से सहमत हैं। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भारत भूषण आशू के घर पहुंचे सासंद चन्नी और रंधावा, देखें वीडियो

लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू के...

एसपी ऊना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगोली में विद्यार्थियों से किया संवाद

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरमेठ, IPS, ने आज...

बड़ेढा लोक सेवा ग्रुप द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: बड़ेढा लोक सेवा ग्रुप द्वारा समूह के सफलतापूर्वक...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में सावन तीज उत्सव की धूम

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में शनिवार को रोवर्स एंड...

Punjab News: भारत भूषण आशू के घर पहुंचे सासंद चन्नी और रंधावा, देखें वीडियो

लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू के घर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और सासंद सुखजिंदर रंधावा पहुंचे।...

एसपी ऊना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगोली में विद्यार्थियों से किया संवाद

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरमेठ, IPS, ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डंगोली का दौरा कर विद्यार्थियों से...

बड़ेढा लोक सेवा ग्रुप द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: बड़ेढा लोक सेवा ग्रुप द्वारा समूह के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त 2026...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में सावन तीज उत्सव की धूम

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में शनिवार को रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई तथा कैंपस ब्यूटीफिकेशन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में...