मोहालीः जिले में सरकारी दफ़्तर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दफ़्तर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के सड़क और पुल निर्माण विभाग के दफ़्तर में भीषण आग लग गई। वहीं घटना के दौरान अधिकारी कैमरे पर बोलने से बचते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि सरकारी दफ़्तर निजी शोरूम के अंदर चल रहा है। वहीं घटना के दौरान चौकीदार ने पहली मंज़िल से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।