Himachal Govt
Panchkula2 बाइकों का पुलिस ने काटा 36 हजार का चालान, दोनों इंपाउंड

2 बाइकों का पुलिस ने काटा 36 हजार का चालान, दोनों इंपाउंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः जिला पंचकूला में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट तथा निर्धारित नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आज एमडीसी क्षेत्र में पुलिस टीम ने नंबर प्लेट पर ब्लैक टेप लगाकर चल रही 2 बाइकों के कुल 36 हजार रुपये के चालान किए। इनमें एक बाइक का 19 हजार रुपये और दूसरी बाइक का 17 हजार रुपये का चालान किया गया। दोनों बाइकों को इंपाउंड कर थाना में खड़ा करवाया गया है। जांच के दौरान नंबर प्लेट छिपाने के साथ-साथ अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन भी पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से वाहन जांच कर रही हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि जिला में बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट को मिट्टी, टेप अथवा किसी अन्य माध्यम से छिपाकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों की पहचान कर लगातार निगरानी की जा रही है, क्योंकि कई बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग अपनी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट को ढकने जैसे तरीके अपनाते हैं। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवा वर्ग से अपील की कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं तथा उसे किसी भी प्रकार से ढकने या छिपाने का प्रयास न करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली ₹44 हजार की पूरी रकम, जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई से हुआ पैसा वापस

ऊना,सुशील पंडित: साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की प्रभावी कार्रवाई के चलते साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति...

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और जीएमडीए के जलनिकासी के दावों...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट...

आर्थिक तंगी के कारण कैंसर के इलाज से वंचित नहीं रहने चाहिए मरीज: डा. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : छाती के कैंसर का इलाज केवल सर्जरी और कीमोथेरेपी तक सीमित नहीं होता, बल्कि कुछ मरीजों को...