पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में तीन वारदात सामने आई है। जिसमें एक महिला से बालियां लूटी गई। दूसरे मामले में एक प्रवासी युवक से नकदी लूटी गई। अब देर रात फिर एक मामला सामने आय़ा है, जहां बाइक सवार 3-4 युवकों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ गए।
जिसकी पीड़ित ने वीडियो भी बनाई और पुलिस को सूचित किया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गाड़ी के दोनों साइड और फ्रंट वाला शीशा तोड़ गए है। आरोपियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। वहीं लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए, जिससे वारदातों को लगाम लगे।

