Himachal Govt
Nationalबारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ...

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और जीएमडीए के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी है। नए गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड से लेकर पुराने शहर की रिहायशी कॉलोनियों तक पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया है। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से यातायात पूरी तरह चरमरा गया। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, ओल्ड दिल्ली रोड और रेलवे रोड पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। राजीव चौक अंडरपास और फ्लाईओवर के आसपास वाहन चालक करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

बारिश का सबसे बड़ा असर शहर के वीआईपी और पॉश इलाकों में देखने को मिला। सोहना रोड स्थित सेक्टर-49 के पॉश प्रोजेक्ट उप्पल साउथएंड में कई करोड़ रुपये की कीमत वाले लग्जरी विला और घरों के भूतल में बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा डीएलएफ फेज-4, सुशांत लोक सी-ब्लॉक, आरडी सिटी और सेक्टर-43 के रिहायशी इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं। पुराने शहर के सेक्टर-9, 9ए, 10ए, सेक्टर-4, 7, न्यू कॉलोनी, डूंडाहेड़ा, कादीपुर, बसई रोड और पटौदी रोड पर घुटनों तक जलभराव हो गया। निचले इलाकों में रिहायशी मकानों के आगे दो फुट से अधिक पानी भरने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

वहीं नए गुरुग्राम के सेक्टर-39, 40, 45, 46, 47, 51, 52, 55, 56, 57 और मानेसर से लेकर सेक्टर-80 से 95 तक की आंतरिक सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ गए। गैलेरिया मार्केट रोड सेक्टर 27 में एक बीएमडब्ल्यू कार पानी में बंद हो गई, जिसे क्रेन से लेकर जाना पड़ा। डीएलएफ फेज चार हैमिल्टन कोर्ट सोसायटी के बाहर मुख्य सड़क पर जलभराव होने से परेशानी हुई। दिल्ली-जयपुर हाईवे, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक,बसई रोड, पटौदी रोड, ओल्ड रेलवे रोड, झाड़सा चौक, नेता जी सुभाष मार्ग, बख्तावर चौक, सेक्टर 34 इंफो सिटी, मिलेनियम सेंटर, सुभाष चौक क्षेत्र सोहना रोड सहित पुराने शहर की सड़कों पर भी वर्षा और जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा ने संशोधित रोहतक जिला गजेटियर-2025 किया जारी

चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ....

राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर...

Punjab News: मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग मामले में Police का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला सिविल अस्पताल के सामने जालंधर रोड पर...

जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, बैंकों ने जिला में जून तिमाही तक 1,203.64 करोड़ के ऋण किए वितरित

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ईशांत जसवाल...

हरियाणा ने संशोधित रोहतक जिला गजेटियर-2025 किया जारी

चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ स्थित नए हरियाणा सिविल सचिवालय...

राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा....

रोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री व मिठाइयां

ऊना,सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने सेवा कार्यों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार...