पंचकूलाः पापी ढाबे से सूचना मिलने पर जब टीम पंचकूला से अजीजपुर टोल प्लाजा पर रामपुर गांव से छत्त बीर जा रही थी, तो रास्ते में एक नदी में इनोवा कार डूबी हुई देखी गई। जिसे SSF टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार कार में 3 लोग सवार थे।
SSF टीम रूट 90302 और रूट 90301 ने मिलकर नदी में जाकर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से एक व्यक्ति कर्मवीर सिंह को घर भेज दिया और 2 लोगों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। जिनका इलाज चल रहा है। राहत की बात ये रही जान माल का नुक्सान नहीं हुआ। SSF टीम को गाड़ी से एक आईफोन और 25,000 रुपए नकद मिले, जिन्हें सुरक्षित रूप से कर्मवीर सिंह को सौंप दिया गया। घायलों की पहचान रॉबिन और तेजप्रकाश सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया जाएगा।