Himachal Govt

Himachal Govt
PanchkulaHaryana News : सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश पर नगर...

Haryana News : सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश पर नगर निगम और विक्रेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर 14 में सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश के बाद सब्जी विक्रेताओं द्वारा सेक्टर 14 नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। दरअसल, किसान मंडी की सफाई को लेकर नगर निगम और फल-सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद गहरा गया है। नगर निगम द्वारा किसान मंडियों की सफाई करवाने से इनकार किए जाने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विक्रेताओं का कहना है कि हर शनिवार को सेक्टर 14 में सब्जी मंडी लगती है और जैसे ही आज सुबह सब्जी विक्रेता अपनी सब्जियां लेकर यहां पहुंचे तो नगर निगम विभाग के द्वारा दुकान ना लगाने के आदेश जारी कर दिए।

जिसके बाद दुकानदारों में भारी रोष देखने को मिला और नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। नगर निगम का कहना है कि किसान मंडी में फल-सब्जियां बेचने के बाद मंडी परिसर की सफाई करवाना किसानों और विक्रेताओं की जिम्मेदारी है। निगम के अनुसार, मंडी लगाने वाले विक्रेताओं को अपना कारोबार खत्म होने के बाद वहां फैले कचरे को स्वयं साफ करवाना चाहिए। वहीं, फल एवं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि उनसे रोजाना 100 की पर्ची काटी जाती है। ऐसे में मंडी लगाने की एवज में शुल्क लेने के बाद सफाई की व्यवस्था करना भी नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है।

विक्रेताओं का आरोप है कि निगम शुल्क तो वसूल रहा है, लेकिन सफाई की जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है। विवाद के चलते शनिवार को सेक्टर-14 में किसान मंडी नहीं लगने दी गई। इससे मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विक्रेताओं ने नगर निगम के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि मंडी लगाने की अनुमति और रोजाना शुल्क लिया जा रहा है तो सफाई व्यवस्था को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए। विक्रेताओं का कहना है कि मंडी समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में फल-सब्जियों का कचरा निकलता है। यदि समय पर सफाई नहीं होती तो दुर्गंध, गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि किसान मंडी की सफाई को लेकर जल्द समाधान निकाला जाए और मंडी को नियमित रूप से लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब की पेटियां, भारी रोष, देखें वीडियो

ऋषिकेशः मुनि की रेती में महिलाओं ने भारी मात्रा...

नई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च होगी यह आमदन: Hardeep Singh Mundian

चंडीगढ़: ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) ने प्रॉपर्टीज़...

NHAI ने Digital Local पास सर्विस को किया Expand, अब ऐसे लोगों को नहीं देना पड़ेगा Toll

नई दिल्ली: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर,...

महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब की पेटियां, भारी रोष, देखें वीडियो

ऋषिकेशः मुनि की रेती में महिलाओं ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। दरअसल, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के...

लोगों में मची शराब लूटने की होड़, हाइवे पर गाड़ी हुई दुर्घटना, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब लूट का मामला सामने आया है। दरअसल, पटना...

नई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च होगी यह आमदन: Hardeep Singh Mundian

चंडीगढ़: ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) ने प्रॉपर्टीज़ की नीलामी के मामले में अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ...

NHAI ने Digital Local पास सर्विस को किया Expand, अब ऐसे लोगों को नहीं देना पड़ेगा Toll

नई दिल्ली: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अहम फैसला लिया गया है। NHAI ने अपने सभी...